आज का राशिफल 7 अक्टूबर 2022 Aaj Ka Rashifal 7 October 2022 : आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है, तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 आज चन्द्रमा शतभिषा नक्षत्र में है व कुम्भ राशि है। कुम्भ का चन्द्रमा प्रेम का कारक ग्रह है। बहुत दिनों से खराब दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता के समावेश का दिवस है। आज प्रदोष भी है। युवा अपनी लव लाइफ में सफल रहेंगे। सूर्य कन्या व शनि मकर में है। गुरु मीन में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष,मकर व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या ,कुम्भ व मकर राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं–

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज व्यापार करने वाले लोगों को आय के कुछ नए स्रोत प्राप्त होंगे। आपको अपने करियर में जिन समस्याओं का सामना करना पड़ा है, उन्हें नजरअंदाज करने की जरूरत नहीं है। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी आज उनके पीठ पीछे उनकी बुराई कर सकते हैं। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना आपके लिए हानिकारक होगा। कार्य व्यवहार से जुड़े लोग आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने पर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा काम करने पर आपको तोहफा भी मिल सकता है। संतान पक्ष से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप अपनी कुछ व्यावसायिक योजनाओं को गति देंगे। आज आप अपनी विलासिता का कुछ सामान भी खरीद सकते हैं। जिसमें आप काफी पैसा खर्च करेंगे।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने कुछ लक्ष्यों के प्रति सावधान रहना होगा। आप सफलता की नई सीढ़ी चढ़ेंगे, क्योंकि नौकरी में आपको कोई अच्छा पद मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले जातक आज किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग आज अपने साथी के मामलों में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो उनके लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई बिजनेस किया है तो उसमें भी आपको अच्छा मुनाफा होगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन कार्यक्रम में जा सकते हैं।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आपकी सेहत में कोई परेशानी चल रही है तो उसे नज़रअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो यह भविष्य में किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है।जल्दबाजी में आप अपने मन में चल रहे कुछ विचारों की चर्चा अपने किसी परिजन से कर सकते हैं,जो उसका फायदा उठाएंगे। संतान को नई नौकरी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां लेकर आएगा। नौकरी में लगे लोग टीम वर्क से काम करेंगे तो समय से पहले काम पूरा कर लेंगे। आपको अपने किसी मित्र से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है,जिससे आपको समस्या तो होगी।आज आंख से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है, इससे सावधान रहें। रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आपको किसी लेन-देन के मामले में सावधान रहना होगा और जिम्मेदारी से कोई काम करना होगा। माता-पिता आपको हर काम में पूरा सहयोग देंगे। आपका कोई परिचित आपके किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या का समाधान बता सकता है। आप अपनी मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करने में सफल रहेंगे। नौकरी के साथ आपका कोई पार्ट टाइम काम करने का प्लान फेल हो सकता है इसलिए बेहतर होगा कि आप अपना दिमाग एक ही जगह पर केंद्रित कर लें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए समझदारी से निर्णय लेने का दिन होगा। आज आपको कुछ आर्थिक मदद की जरूरत पड़ेगी, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन आप कम मेहनत करके भी अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। प्रतियोगिता में विद्यार्थी अपने कला कौशल से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आपको वरिष्ठ सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

कानूनी मामले में सलाह लेने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी बात सुनेंगे और उन पर भरोसा करेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, नहीं तो यह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच चल रही अनबन को खत्म करने में आपका कोई रिश्तेदार आपकी मदद कर सकता है। आज आप अपने निजी मामलों में धैर्य बनाए रखेंगे और परिवार में बच्चों की खुशी के लिए उपहार भी ला सकते हैं।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आप कुछ नए लोगों से संपर्क बढ़ाने में सफल रहेंगे। यदि आप अपने आलस्य को छोड़कर आगे बढ़ते हैं तो यह आपके लिए बेहतर होगा अन्यथा आपका कोई काम बिगड़ सकता है।सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के प्रताप व प्रभाव में वृद्धि का दिन रहेगा। आपका साहस और पराक्रम बना रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से आज आपको शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए बहुत फलदायी रहेगा। आप व्यवसाय में कुछ नई योजनाएँ शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। आपको भी अपने पार्टनर की बात माननी होगी तभी रिश्ता आगे बढ़ पाएगा। जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें इसमें सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि उनके किसी प्रिय वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहता है। आपका आकर्षण देखकर लोग आपसे दोस्ती करने की कोशिश करेंगे। घर और परिवार में खुशियों के कारण आप मानसिक तनाव से दूर रहेंगे।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि के साथ, आपका भाग्य मजबूत होगा। आपका साहस देखकर आपके विरोधी भी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेते हैं तो उन्हें उसमें अच्छी सफलता मिलेगी। पारिवारिक संबंधों में चल रहे तनाव को लेकर आप चिंतित रहेंगे लेकिन इसे सुलझाने के लिए आप किसी मित्र से बात कर सकते हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

करियर की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करने का मौका मिलेगा, जिसमें आपको उसके नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा। धार्मिक कार्यों में भी आपका विश्वास बढ़ेगा। परिवार में अगर आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तो आप उन्हें बखूबी निभाएंगे, जो लोग विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं उनकी भी मनोकामना पूरी हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है। आज किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य से काम लेना होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 7अक्टूबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल:HPUSSA एजेंसी ने मांगे आवेदन,हिमाचल से विभिन्न श्रेणियों की 693 सीटों पर भर्ती,14 अक्टूबर तक करें अप्लाए

Spaka Newsहिमाचल में इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन, फाइनेंस सेक्टर, हॉस्पिटल में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का अवसर है। HPUSSA सिलेक्शन एजेंसी लिमिटेड शिमला ने हिमाचल प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों की (693) सीटों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। यह सभी सीटें ICICI बैंक, HDFC बैंक, […]

You May Like