आज का राशिफल 5अगस्त 2022 Aaj Ka Rashifal 5 August 2022 : आज का दिन खुशियां लेकर आया है, हर सोचा काम पूरा होगा

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 5 अगस्त 2022 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आप अपनी दैनिक जरूरतों के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आप अपने किसी अधिकारी और रिश्तेदार के कारण तनाव में आ सकते हैं। गुप्त तरीके से पैसों का लेन-देन बहुत सावधानी से करना होगा। अगर आपने पहले कुछ छुपाया था तो वह लोगों के सामने बेनकाब हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपको लाभ होगा। वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें, यह आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

राजनीति की दिशा में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। उन्हें कुछ जनसभाएं करने का भी मौका मिलेगा। किसी कानूनी काम में आपको जीत मिल सकती है, जिसके लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे। पिता को कोई परेशानी हुई थी तो आज बढ़ जाएगी। जिसके लिए आप दौड़ -भाग में व्यस्त रहेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं, जिससे आपको बढ़ाने से बचना होगा। आपके तेज के सामने विरोधी भी परास्त रहेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे विवाह प्रस्ताव आएंगे।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए काफी फलदायी रहने वाला है। आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी और यदि आपके मन में कोई विचार आता है, तो आपको उसे तुरंत अपने व्यवसाय में लगाना होगा, आप उससे लाभ अर्जित करने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में कटुता को मिठास में बदलने की कला आपके बहुत काम आएगी। जिससे आप अपने कनिष्ठ से काम आसानी से करवा पाएंगे। सरकारी नौकरी में काम करने वाले लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करवा सकती है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। पारिवारिक कलह आपकी परेशानी का सबसे बड़ा कारण होगी, जिसे सुलझाने में आप पूरा दिन बिताएंगे। आपको अपनी शोहरत दिखाते हुए अपने धन को गलत कामों में खर्च नहीं करना है। प्रेम जीवन में चल रहा विवाद समाप्त होगा। छात्र परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आएंगे। यदि आप नौकरी में हैं तो कुछ जिम्मेदारियों का बोझ आप पर बढ़ सकता है और व्यापार करने वाले लोग अपने लाभ को लेकर खुश होंगे।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके प्रभाव और वैभव को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको घर और बाहर कोई उपहार या सम्मान प्राप्त हो सकता है, जिसे पाकर आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे। सामाजिक कार्य करने वाले बच्चों से आपकी प्रतिष्ठा में और वृद्धि होगी। किसी प्रियजन से मुलाकात होगी, जो यादगार रहेगा। आप दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन करने की योजना बनाएंगे, जिसकी सूचना आपको अपने परिवार के सदस्यों और जीवनसाथी को देनी होगी, अन्यथा वे आपसे नाराज हो सकते हैं।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए ख़र्चों से भरा रहेगा। अपने बढ़ते हुए ख़र्चों को लेकर आप चिंतित रहेंगे लेकिन कुछ ख़र्चे आपके सामने ऐसे होंगे, जो आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे। व्यापार की दिशा में किए गए प्रयासों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं उन्हें भी कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, लेकिन कुछ नए विरोधी पैदा होंगे। जिनसे आपको सावधान रहने की जरूरत है। है। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों से किसी बात पर ना उनझे, तो उनके लिए बेहतर रहेगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम को लेकर चिंतित रहेंगे, लेकिन साथ ही आपको अपने काम पर भी ध्यान देना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोग अपने काम से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे, जिससे उन्हें कोई नया पद भी सौंपा जा सकता है। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखें तो बेहतर होगा अन्यथा बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई मित्र आपको निवेश योजना के बारे में बताएगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं, लेकिन इसमें आपको अपने कीमती सामान की रक्षा करनी होगी, क्योंकि उनके खो जाने और चोरी हो जाने का भय बना है। शासन शक्ति का भी आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपकी कई समस्याओं का समाधान होगा। छात्रों अपनी शिक्षा में आने वाली समस्याओं से चिंतित होंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

निश्चित रूप से आज का दिन आपके लिए फलदायी रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसे उधार दिए हैं, तो आप उसे वापस पा सकते हैं। संतान के करियर में आ रही दिक्कतें आपकी परेशानी का कारण बनेंगी। परिवार के सदस्यों का अशिष्ट व्यवहार परेशान कर सकता है। आपको आपके पिता द्वारा कुछ जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिसे आप समय पर पूरा कर लेंगे। बिजनेस में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने की जरूरत नहीं है, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

सेहत के लिहाज से आज का दिन मुश्किल भरा रहेगा। अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नज़रअंदाज करने से बेहतर है कि आप डॉक्टर से सलाह लें। व्यापार करने वाले लोगों को पैसों की समस्या से जूझना पड़ सकता है। आपके सामने मनोरंजन के कई अवसर हैं, आपको अपने विरोधियों पर जीत हासिल करने के लिए अपनी बुद्धि का उपयोग करना होगा, अन्यथा वे आपके काम में बाधा डालने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आप राजनीति की दिशा में प्रयास कर रहे हैं तो आपकी वाणी सम्मान दिलाएगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको घर और बाहर कहीं भी किसी भी लड़ाई से बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो यह कानूनी हो सकता है। विदेश से आयात-निर्यात का व्यवसाय करने वाले लोग किसी गलत व्यक्ति की बातों में फंस सकते हैं, इसलिए उन्हें सावधान रहना होगा। ससुराल पक्ष की ओर से आपको धन लाभ भी हो रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आपको अपने खान-पान में कुछ बदलाव करने होंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा, लेकिन सेहत के प्रति आपको उदासीन रहना होगा। वाणी पर संयम रखना आपके लिए आवश्यक होगा अन्यथा कोई वाद-विवाद हो सकता है। जो लोग लंबे समय से नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपनी मां के साथ कुछ समय अकेले बिताएंगे। आप दोस्तों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, लेकिन छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी में व्यस्त दिखाई देंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 5 अगस्त 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : नदी पर बने सियूर पुल पर चट्टानें गिरीं, दूल्हे की कार सहित 2 वाहन चपेट में आए....

Spaka Newsचंबा जिला के भरमौर में रावी नदी पर बने सियंूर पुल से वाहनों के गुजरते वक्त अचानक चट्टानें और मलबा आ गिरा। इसके चलते जहां पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, वहीं पुल से गुजर रहे दो वाहनों समेत अन्य भी मलबे और हलके पत्थरों की चपेट में आ गए। […]

You May Like