आज का राशिफल 31 दिसंबर 2021 Aaj Ka Rashifal 31 December 2021:आज मां लक्ष्मी जी की कृपा किन जातकों पर होगी,, किन्हें मिलेगी खुशखबरी

Spaka News

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज मां लक्ष्मी जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। शुक्रवार 31 दिसंबर 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं….

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। कारोबारी आज कुछ दिक्कत से जूझ सकते हैं। आपको यात्रा का माैका मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। शत्रु की पस्त होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी।  ईश्वर की आराधना करें। मानसिक शांति के लिए योग आदि की शुरूआत करें।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

 जल्दबाजी में आज किसी प्रकार के फैसले न लें। नया कारोबारी योजना शुरू कर सकते हैं। अपने काम की जगह पर किसी से विवाद न करें। आपको नुकसान हो सकता है। किसी रिश्तेदार से मतभेद हो सकता है। जोखिम न लें। अनजान लोगों से सावधान रहे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। बच्चों का ध्यान रखें।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

 रूका हुआ धन मिल सकता है। नए काम शुरू होने की संभावना है।  सामाजिक सम्मान मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। दफ्तर में सहयोगियों से मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपको पुरानी रूकी हुई रकम मिलेगी। आज आप कहीं की यात्रा कर सकते हैं। माता-पिता का ध्यान रखें

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

 आज का दिन बेहतर रहेगा।  आप अपनी कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं। आपके सामाजिक रूप से सराहना मिलेगी। आप सभी काम कामयाब होंगे। बेवजह का खर्च हो सकता है। समाज से  जुड़े काम करेंगे।  घर परिवार के लोगों का ध्यान रखें। दफ्तर में साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। परिवार के साथ दिन  बिताएं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

कुछ दिक्कत हो सकती है। कारोबार ठीक चलेगा। परिवार से जुड़ी कुछ परेशानी सामने आ सकती है। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। सेहत बिगड़ सकती है। नशानपान जैसी बुराइयों से दूर रहें। मित्रों से मुलाकात होगी। 

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

 आज का दिन शानदार ढंग से गुजरेगा।  सम्मान मिल सकता है। अपनी लगन से धन अर्जित करेंगे।अधूरे काम पूरे होंगे। नया अनुबंध हो सकता है। आज विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। विवाह की बात चल सकती है। आज एक साथ कई काम कर सकते हैं। किसी काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। आपको गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी। यात्रा कर सकते हैं। संतान पक्ष खुशखबरी मिलेगी। सेहत को लेकर ज्यादा सावधानी बरतें। किसी की बातों में न आएं। निवेश फिलहाल न करें। युवाओं को कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। काराेबारियों के लिए आज का दिन अच्छा है।  नई योजना में निवेश कर सकते हैं। लोगों से मुलाकात होगी। जोखिम लेने से बचें। यात्रा करने के दौरान सावधानी बरतें। खानपान का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आर्थिक कठिनाई दूर हो सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। छात्रों को लाभ होगा। शिक्षक प्रसन्न रहेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

 आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। कारोबारियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छात्रों को नई जानकारी मिलेगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

 आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप नया काम कर सकते हैं। आज आप सकारात्मक रहेंगे। मानसिक संतुष्टि मिलेगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। जोखिम ले सकते हैं। रूका धन प्राप्त होगा। शरीर के दर्द से परेशान हो सकते हैं। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

व्यवसायियों को आज आर्थिक लाभ कम होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी नए काम की शुरूआत न करें। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ वाला होगा। घर-परिवार की जिम्मेदारी को पूरा करने में काफी समय निकल जाएगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। निवेश न करें।


Spaka News