आज का राशिफल 16 अगस्त 2024, Aaj Ka Rashifal 16 August 2024  : वृषभ, कन्या ,कर्क इन राशियों का चमकेगा भाग्य, मां लक्ष्मी करेंगी कृपा की बरसात………

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन आपको  संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को उनके कामों से कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपकी कोई खास डील फाइनल होते-होते रह सकती है, जो आपके मन को परेशान करेगी। आपको जीवनसाथी के मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत करनी पड़ सकती है।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियां समझनी होगी। यदि आप अपने भाई व बहनों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपके पड़ोस में यदि कोई वाद विवाद हो, तो आप उसमें चुप रहें। आपके पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी से कोई भी बात बहुत ही तोल-मोल कर बोलनी होगी। आप अपने परिजनों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी दिखाने के कारण कोई लापरवाही कर सकते हैं। आप अपने कामों में व्यस्त रहेंगे, जिस कारण आप अपने परिवार के सदस्यों को समय थोड़ा कम देंगे। आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेगी। आपको अपनी तरक्की के राह में आगे बढ़ना होगा। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी से मांग कर वाहन चलाना नुकसान देगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी और आपको किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने की भी संभावना है। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देगे। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आपको अपने भाई-बहन से किसी काम को लेकर सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपने कुछ सीनियरों से मदद लेनी पड़ सकती है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

 आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम को करने की योजना बना सकते हैं। आपके मित्र किसी पार्टी आदि को करने की सलाह देंगे। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आएगा। आपका कोई छुपा हुआ राज जीवनसाथी के सामने आ सकता है।  आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को जोखिम उठाना पड़ सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग बहुत ही सावधान रहकर धन लगाए। आपको कुछ कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में किसी काम को करने के लिए रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको जीवनसाथी से चल रहे मनमुटावों को दूर करने के लिए उनसे बातचीत करनी होगी। आपको किसी पैतृक संपत्ति में जीत मिलेगी। आपके कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आप संतान से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से उतार चढ़ाव भरा रहेगा। अपने खानपान पर ध्यान न देने के कारण आपको पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले, नहीं तो इसमें आपसे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आप वाहन की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, तो बेहतर रहेगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार में उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होगी। धर्म कर्म के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 16 अगस्त 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री से बैठक के बाद पटवारी और कानूनगो संघ ने काम पर लौटने का निर्णय लिया

Spaka Newsमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ देहरा में हुई बैठक के बाद राज्य पटवारी और कानूनगो संघ ने काम पर लौटने का निर्णय लिया है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों का सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा […]

You May Like