दर्दनाक सड़क हादसा : खाई में गिरी कार; बच्चे सहित पांच की मौत …………..

Spaka News

चौपाल उपमंडल के कुपवी क्षेत्र में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बच्चे सहित पांच की दर्दनाक मौत की सूचना है। हादसा शाम 6 से सवा 6 बजे के बीच का बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तरहां के नजदीक कार के गहरी खाई में लुढ़क जाने की वजह से ये हादसा पेश आया है। दुर्घटना चाडोली ग्राम पंचायत के शांन्गोली गांव के नजदीक हुई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए।
बताया ये भी जा रहा है कि बर्फ पर स्किड होने के कारण कार हादसे का शिकार हुई। सूचना मिलते ही कुपवी पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। तुरंत ही घायलों को बचाने की कोशिश की गई। घायल हालत में ही एक मासूम बच्चे को निकाला जा सका, जिसने भी अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। शुरूआती जांच के मुताबिक चार व्यक्तियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि, मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन ये जानकारी भी सामने आ रही है कि तमाम लोग एक ही परिवार से ताल्लुक रखते थे, जो क्षेत्र की नौरा-बौरा पंचायत के बाशिंदे थे।
थाना प्रभारी ने केवल पांच की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिनाख्त की जा रही है। चौपाल के डीएसपी राजकुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शवों को निकालने के लिए बचाव टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *