सीजन की पहली बर्फबारी कुफरी-नारकंडा में : देखिए खूबसूरत नजारा, शिमला में बारिश जारी

Spaka News

शिमला : शिमला में बारिश और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। दिन भर शिमला सहित जिले भर में मौसम खराब रहा। आसमान में बादल छाए रहे। शाम के समय तेज हवाएं चलना शुरू हो गईं। इससे पहले नारकंडा की हाटू पीक पर इस सीजन में हल्की बर्फबारी हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकंडा में सीजन की पहली बर्फबारी होने से रौनक बढ़ गयी है।

शिमला में अभी भी छमाछम बारिश अभी भी जारी है , जिससे ठण्ड में काफी बढ़ोतरी हुई है


Spaka News