IGMC अस्पताल की नई बिल्डिंग में आग से अफरा-तफरी, CM ने कुछ दिन पहले किया था उद्घाटन

Spaka News

सरकारी अस्पताल आईजीएमसी में वीरवार सुबह आग लग गई।अग्निकांड की घटना आईजीएमसी की नई बिल्डिंग में पेश आई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुछ दिन पहले ही इस बिल्डिंग का उद्घाटन किया है। आईजीएमसी की इस नई बिल्डिंग के टॉप फ्लोर में आग भड़की है। इसी फ्लोर पर डॉक्टरों के कार्यालय बने हैं, जबकि निचली फ्लोर पर ओपीडी है। 

 जानकारी अनुसार टॉप फ्लोर पर स्थित कैंटीन में सिलेंडर फटने की वजह से आग भड़की है। आग लगने से नई बिल्डिंग में धुंए का गुब्बार उठ रहा है। जिससे अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई। बिल्डिंग से कर्मचारियों, मरीजों व अन्य लोगों को आनन-फानन में सुरक्षित बाहर निकाला गया। शहर के सभी अग्निशमन केंद्रों से दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे हैं। अग्निकांड में किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है।  


Spaka News