हिमाचल : बस अड्डे के पास दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल ………………………

Spaka News

नगर परिषद के वार्ड 8 अंबेडकरनगर में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। किसी बात को लेकर दोनों गुटों में बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि नौबत मारपीट तक जा पहुंची। एक महिला ने दूसरे गुट की महिला पर डंडे से भी हमला किया। 

हालांकि मारपीट की इस घटना में किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी, लेकिन माहौल खराब करने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिस महिला के खिलाफ मामले को तूल देने के आरोप लगाए जा रहे हैं वह महिला पहले भी अपने पड़ोसी दुकानदारों के साथ उलझ चुकी है। 

जानकारी के अनुसार अंबेडकरनगर में बस अड्डा परिसर के समीप कुछ लोग सड़क के किनारे अस्थाई रूप से बनाई गई दुकानों में कपड़ों और अन्य सामग्री को बेचने का काम करते हैं। बुधवार को किसी बात को लेकर दो दुकानदारों में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस बढ़ती-बढ़ती मारपीट तक जा पहुंची और दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर जमकर गाली गलौज भी की गई। किसी व्यक्ति द्वारा इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *