हिमाचल : मुझे बेदखल करो, वरना जान दे दूंगा,कह कर ब्यास में कूदने वाला था युवक,जाने पूरा मामला ……….

Spaka News

अपने ही परिवार से खुद को बेदखल करवाने की जिद पर अड़ा एक युवक नादौन में ब्यास नदी किनारे आत्महत्या करने के लिए पहुंच गया। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों की सूचना पर युवक को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बड़ी मुश्किल से उसे बचाया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत लाहड़ कोटलु पंचायत निवासी 28 वर्षीय शशि कुमार नशे के गर्त में फस कर कुछ दिनों से अपने परिजनों व पंचायत प्रतिनिधियों पर उसे उसके घर से बेदखल करवाने के लिए दबाव बना रहा था। इसी जिद में शुक्रवार शाम वह घर में झगड़ा करने लगा और कहने लगा कि यदि उसे बेदखल नहीं किया जाता है तो वह आत्महत्या कर लेगा। यह कहते ही वह घर से भाग गया और नादौन शहर के पतन बाजार तक पहुंच गया, जहां से ब्यास नदी की ओर भागने लगा। जब वह घर से भागा ताे इसकी सूचना परिजनों ने नादौन पुलिस को दे दी थी।

सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी नरेश कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों की सहायता से युवक को दबोच लिया। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।


Spaka News