हिमाचल : तेंदुए के हमले में बिजली बोड का कर्मचारी हुआ घायल…………

Spaka News

हमीरपुर : उपमंडल भोरंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत बडैहर में सोमवार देर रात तेंदुए ने एक विद्युत कर्मचारी पर हमला बोल दिया व उसे घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गांव बडैहर का भूपेंद्र सिंह पुत्र हुक्म चन्द बाइक पर गांव के ही शुभम को छोड़ने जा रहा था। जब वह कुड़ी के समीप पहुंचे तो घात लगाए तेंदुए ने अचानक ही उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले को होता देख युवकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे तेंदुआ भाग गया। तेंदुए के हमले से भूपेंद्र की टांगों पर खरोचें आई हैं। 

वहीं परिजन घायल को उपचार के लिए भोरंज अस्पताल ले गए है। बता दें कि इससे पहले भी तेंदुआ जोल गांव के एक व्यक्ति को घायल कर चुका है। ग्राम सुधार सभा के प्रधान गौरव कुमार ने बताया कि तेंदुए के कारण सुबह-शाम घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाने की मांग की है। 
उधर, इस बारे में वन विभाग के वन खंड अधिकारी जगत राम ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक हुआ तो घटना स्थल पर पिंजरा लगा दिया जाएगा।


Spaka News