हिमाचल: बैक हो रही निजी बस की चपेट में आया बुजुर्ग, जाने पूरी खबर ……………………………..

Spaka News

सिरमौरः  ददाहू बस स्टैंड पर एक बुजुर्ग व्यक्ति निजी बस की चपेट में आ गया। हादसे में व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। यह हादसा आज सोमवार को पेश आया।

जानकारी के अनुसार ददाहू बस स्टैंड पर एक बुजुर्ग व्यक्ति प्रेम वर्मा अपनी दुकान के सामने प्राइवेट बस की चपेट में आ गया। गनीमत यह रही कि वक्त रहते लोगों द्वारा शोर मचाने पर बस चालक ने बस रोकी और बुजुर्ग व्यक्ति को बस के नीचे से बाहर निकाला गया।

तुरंत घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ददाहू में ले जाया गया, जहां से उन्हें हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। हादसे में व्यक्ति की टांग फ़्रैक्चर हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा उस वक्त सामने आया जब एक प्राइवेट बस अपने रूट से बस स्टैंड पर पार्क हो रही थी, तो बैक करते समय बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी। वह व्यक्ति बस के नीचे जा गिरा।

बता दें कि इससे पहले भी ददाहू बस स्टैंड पर कई हादसे पेश आ चुके है। लोगों द्वारा इस मामले में जल्द से जल्द उचित व्यवस्था करने की मांग की गई है।

लोगों का कहना है कि बस स्टैंड को जल्द से जल्द जो जगह सरकार द्वारा चिन्हित की गई है, वहां पर बस स्टैंड को शिफ्ट किया जाए।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *