हिमाचल : बाइक व कार में हुई जोरदार टक्कर, कैमरे में कैद हुआ हादसा ………………………………

Spaka News

मंडी सुपर हाईवे भोटा से कुछ दूरी पर शुक्करखड्ड के पास कार व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार को चोटें आई हैं. गंभीर रूप से घायल युवक को हमीरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए युवक को डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है.

बताया जा रहा है कि हादसे में उसे काफी चोटें आई हैं. गनीमत रही की उसने हेलमेट पहना हुआ था, नहीं तो किसी बड़ी अनहोनी से भी इंकार नहीं किया जा सकता. एसएचओ हमीरपुर निर्मल सिंह का कहना है कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में कार और बाइक की जोरदार टक्कर दिखाई दे रही है. टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक कई फीट हवा में उछलते नजर आए.


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *