हिमाचल : बंदरों के हमले के डर से युवती की घर की तीसरी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत………

Spaka News

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के टुटू के पास ढांडा में बंदरों के हमले के डर से 20 वर्षीय युवती की घर की तीसरी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर के समय हुआ। जानकारी के अुनसार युवती अपने घर की तीसरी मंजिल पर कुछ काम कर रही थी। अचानक वहां बंदर आ गए।

बंदरों के हमले के डर से युवती नीचे गिर गई। इसके बाद युवती को उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया, जहां चिकित्सों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवती की पहचान हिमांशी पुत्री अशोक शर्माके रूप में हुई है। मृतक युवती के पिता की ढांडा में दुकान है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। शिमला शहर में बंदरों के आतंक से लोग परेशानी हो चुके हैं।


Spaka News