Spaka News

सुंदरनगर के तहत सरोस गांव में 30 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ज्योति पत्नी योगराज गांव सरोस डाकघर कांगू तहसील सुंदरनगर जिला मंडी ने घर में पंखे से लटककर फंदा लगा लिया जिस कारण उसकी मौत हो गई है। वही सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन अभी तक मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा किया जा सकता है।


Spaka News