हिमाचल : नशे में धुत एक व्यक्ति ने जेसीबी आपरेटर की हत्या की, आरोपित गिरफ्तार………

Spaka News

हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में शराब के नशे में धुत्त व्यक्ति ने जेसीबी ऑपरेटर की हत्या (Murder) कर दी। शराबी ने लात मार कर व्यक्ति को खाई में धकेल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामला मंडी जिला के सराज हलके के छतरी से सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जंजैहली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पंजाब इरीगेशन कंपनी जलजीवन मिशन के तहत ब्रयोगी में उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण कार्य कर रही है। प्रवीण कुमार कंपनी में जेसीबी आपरेटर है। बुधवार रात उसने दुनी चंद पुत्र वीर सिंह के साथ शराब का सेवन किया। बाद में दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। दुनी चंद ने तैश में आकर प्रवीण कुमार को लात मार दी। इससे वह ढांक में गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ढांक से निकाल कब्जे में लिया। जंजैहली थाना के प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *