हिमाचल : डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप……………

Spaka News

पुलिस थाना गगरेट के तहत पड़ते एक गांव की महिला ने एक स्थानीय निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महिला का अपने पति के साथ पारिवारिक झगड़ा चला हुआ था और मामला अदालत में था। इसी दौरान महिला के संपर्क में एक स्थानीय व्यक्ति आया और उसने उसी के गांव में एक निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर से उस महिला की मुलाकात करवाई।
आरोपी ने पीड़ित महिला को बताया की उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है तथा वो उसके साथ शादी कर ले, ताकि दोनों की जिंदगी बन जाए। बार-बार महिला को आग्रह करने पर महिला भी शादी के लिए राजी हो गई, क्योंकि आरोपी डॉक्टर ने वादा किया था कि वो उसके पति से तलाक करवा देगा।
हिला ने अपनी जमीन, गहने व अपनी अन्य संपत्ति बेच कर पैसे उस डॉक्टर को दे दिए, क्योंकि उसने उस महिला के साथ वायदा किया था कि वो उसे एक मकान बनाकर देगा। वर्ष 2018 में  दोनों आरोपी  महिला को ऊना अदालत तक ले गए और शादी के कागजात तैयार करवा कर व फोटो खिंचवा कर महिला को शादी का विश्वास दिला दिया।
महिला का आरोप है कि दोषी व्यक्ति स्थानीय चल-अचल संपत्ति बेचने का दबाव बनाता रहा और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि आरोपित अपने साथ दो-तीन लोगों को लेकर आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी, जिस पर महिला ने अपनी जान मोटरसाइकिल के साइलेंसर से आरोपित के सर पर प्रहार करके बचाई। महिला पुलिस में शिकायत दी कि आरोपित ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर साजिश के साथ तीन वर्षों तक उसके साथ दुष्कर्म किया व उसकी संपत्ति भी बेच दी 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *