मुख्यमंत्री से गुज्जर समाज कल्याण परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की–

Spaka News

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां गुज्जर समाज कल्याण परिषद जिला सिरमौर के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में भेंट की।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, गुज्जर समाज कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष हंसराज, महामंत्री सुभाष, कोषाध्यक्ष यशपाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रमेश चंद, मंडल अध्यक्ष बलवीर, कार्यसमिति सदस्य रतन सिंह, धर्म सिंह, संजय और अन्य व्यक्ति शामिल थे।


Spaka News