Himachal : कैंसर से मां की मौत बेटी ने निगल लिया जहर

Spaka News

ऊना : हिमाचल के गगरेट के संघनई गांव में पेश आया वाकया जिसमे माँ के कैंसर से मौत होने पर बेटी ने जहर खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया । हालांकि समय रहते इसका पता चल जाने पर उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। यहां पर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया। वहां पर युवती उपचाराधीन है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार उपमंडल गगरेट के संघनई गांव की एक महिला कर्क रोग से पीड़ित थी। हालांकि उसके परिजनों ने उसका उपचार करवाया लेकिन कर्क रोग अंतिम स्टेज पर पहुंच गया था। कर्क रोग से लड़ते-लड़ते महिला हार गई तो बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मां की मौत ने 20 वर्षीय युवती को इतना विचलित किया कि उसने भी मौत को गले लगाने की ठान ली और घर में किसी को कुछ बताए बिना जहरीला पदार्थ निगल लिया ।

युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल गगरेट ले आए। यहां पर डाॅक्टरों ने जहरीले पदार्थ का सेवन करने की पुष्टि करते हुए युवती की नाजुक हालत को देख उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया। यहां पर युवती उपचाराधीन है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *