शिमला के रामपुर में वाहन के खाई में गिरने से 2 की मौत, 4 लोग घायल

Spaka News

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला जिला के रामपुर बशडी (कुरनू थामी) मोड़ पर बरांदली नरैण क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि इस वाहन (HP 63B-5158) में 6 लोग देवता मजेवठी से वापस अपने गांव अस्थाना रोहड़ू के लिए जा रहे थे। वाहन जैसे ही उक्त स्थान पर पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक व एक अन्य व्यक्ति की मौके ही मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए।

मृतकों की पहचान दया सिंह चालक व आदित्य निवासी अस्थाना रोहड़ू के रूप में की गई है जबकि घायलों में जिया लाल, रती राम, निशा व प्रीति शामिल हैं, जिन्हें इलाज हेतु खनेरी रामपुर अस्पताल लाया गया है।वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि सभी शवों को भी रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *