Himachal में सड़क किनारे मिला शव:नाक और बाजू खून से लथपथ, हत्या या हादसा दोनों एंगल से जाचं जारी..

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ मे गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। यह शव बैजनाथ के पुराने कैफे भैरव के पास पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान बिजू कुमार निवासी मोहनघाटी जिला मंडी के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है की बिजू मंधोल में पिछले कई वर्षों से मजदूरी कर रहा था।

नाक और बाजू खून से लथपथ
मृतक व्यक्ति के नाक और बाजू में कुछ चोट लगने की बात कही जा रही है। उसके चेहरे, नाक और बाजू में खून भी लगा हुआ है। लोगों ने जब इस शव को देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर शव को अपने कब्जे में लिया।

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच
जिस अवस्था में शव मिला है, उसको ध्यान में रखकर पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने के जुटी है कि वह यहां पर कैसे आया और जिस तरह उसके शरीर मे चोट के निशान है, वह कैसे आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Spaka News