हिमाचल: सड़क किनारे संदिग्‍ध हालात में फंदे से लटकी मिली लाश, हत्‍या या आत्‍महत्‍या, जांच में जुटी पुलिस

Spaka News

मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में वीरवार सुबह ही सड़क किनारे एक लाश मिली है। लाश से फंदे से लटकी हुई बरामद की गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। मामला हत्या या आत्महत्या से जुड़ा हुआ है। इसकी जांच पुलिस की टीम मौके पर पंहुच कर रही है। जोगेंद्रनगर पुलिस थाना के प्रभारी प्रीतम जरियाल घटनास्थल पर पंहुच गए। अरठी गांव के लोगों से मृतक युवक की शिनाख़्त करवाने के प्रयास जारी हैं अभी तक शव की शिनाख़्त नहीं हो पाई है।

शहर से करीब एक किलोमीटर दूर आरठी गांव में जो शव बरामद हुआ है। वहां सड़क किनारे लगे सुरक्षा पैरापिट के रिफलैकटर को फंदा बनाकर युवक का शव लटका हुआ मिला है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि मृतक आरठी गांव से संबंध नहीं रखता है। पुलिस थाना के प्रभारी प्रीतम जरियाल का कहना है कि वह जल्द शव की शिनाख़्त कर लेंगे।


Spaka News