शिमला की 8 सीटों में से 7 पर कांग्रेस ने मारी बाज़ी , सोलन में भाजपा का सूपड़ा साफ़, जाने सारी जानकारी …

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि आज जिला शिमला की आठ विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुई।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 60-चौपाल में भाजपा के बलबीर सिंह वर्मा ने कांग्रेस के रजनीश किम्टा को 5033 मतों से पराजित किया। बलबीर वर्मा को 25,873, रजनीश किम्टा को 20,840, निर्दलीय डॉ. सुभाष चन्द मंगलेट को 13,706, निर्दलीय अशोक कुमार को 463, आप के उदय सिंगटा को 413, बसपा के भगत लाल को 382 मत मिले जबकि 550 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
आदित्य नेगी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 61-ठियोग में कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा प्रत्याशी अजय श्याम को 5269 मतों से हराया। कुलदीप सिंह राठौर को 19,447, अजय श्याम को 14,178, निर्दलीय इंदू वर्मा को 13,848, निर्दलीय विजय पाल खाची को 4576, निर्दलीय अमित मेहता को 581, आप के अत्तर सिंह चंदेल को 487 तथा बसपा के जीया लाल को 304 मत पड़े जबकि 349 मत नोटा को मिले।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 62-कसुम्पटी में कांग्रेस प्रत्याशी अनिरूद्ध सिंह ने भाजपा उम्मीदवार सुरेश भारद्वाज को 8655 मतों से हराया। यहां कांग्रेस प्रत्याशी अनिरूद्ध सिंह को 25,759, सुरेश भारद्वाज को 17,104, सीपीआईएम के कुलदीप सिंह तंवर को 2670, आप के डाॅ. राजेश चानना को 307, राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के राम प्रकाश को 136 तथा बसपा के कामेश्वर को 159 वोट मिले जबकि 335 वोट नोटा को गए।
उन्हांेने ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 63-शिमला शहरी में कांग्रेस के हरीश जनारथा ने भाजपा के संजय सूद को 3037 मतों से शिकस्त दी। शिमला शहरी क्षेत्र में हरीश जनारथा को कुल 15,803, भाजपा के संजय सूद को 12,766, सीपीआईएम के टिकेन्द्र सिंह पंवर को 1400, आप के चमन राकेश को 328, निर्दलीय अभिषेक बारोवालिया को 120, राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के कल्याण सिंह को 78, बसपा के राजेश कुमार गिल को 46 मत प्राप्त हुए वहीं नोटा को 237 मत गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 64-शिमला ग्रामीण में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा के रवि कुमार मेहता को 13,860 मतों से पराजित किया। विक्रमादित्य सिंह को कुल 35,269 जबकि रवि कुमार मेहता को 21,409, राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के पूर्ण दत को 915, आप के प्रेम कुमार को 244, बसपा के बलविन्द्र कुमार सिंह को 271, आजाद प्रत्याशी प्रवीण कुमार को 196 मत मिले जबकि नोटा में 293 वोट गए।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 65-जुब्बल कोटखाई में कांग्रेस के उम्मीदवार रोहित ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार चेतन सिंह बरागटा को 5069 मतों से पराजित किया। कांग्रेस उम्मीदवार रोहित ठाकुर को कुल 31,393 जबकि चेतन सिंह बरागटा को 26324, सीपीआईएम के विशाल शांकटा को 1256, बसपा के रामपाल को 239, आम आदमी पार्टी के श्रीकांत चैहान को 163 तथा निर्दलीय सुमन कदम को 65 मत मिले जबकि 187 व्यक्तियों ने नोटा दबाया।
डीसी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 66-रामपुर में कांग्रेस के उम्मीदवार नंद लाल ने भाजपा के कौल सिंह को 567 मतों से हराया। नंदलाल को कुल 28,397, भाजपा के कौल सिंह को 27,830, आप के उदय सिंह को 706, बसपा के देसराज को 444 तथा निर्दलीय प्रीतम देव को 117 वोट मिले जबकि 377 मत नोटा में गए।
आदित्य नेगी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 67-रोहडू से कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल बरागटा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की शशिबाला को 19,339 मतों से पराजित किया। उन्होंने कहा कि मोहन लाल बरागटा को कुल 34,327, शशिबाल को 14,988, निर्दलीय राजेन्द्र सिंह को 3597, आप के अश्वनी कुमार को 1400, बसपा के प्रकाश आंदटा को 520, राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के नरेन्द्र सिंह को 209 मत मिले जबकि 413 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।सोलन जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणाम घोषित

सोलन जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने दी।
उन्होंने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी संजय अवस्थी, 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के.एल. ठाकुर, 52-दून विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी राम कुमार, 53-सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल तथा 54-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्लतानपुरी रहे हैं।
50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 73870 मतों में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संजय अवस्थी को 30897, निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र को 26075 मत प्राप्त हुए, भाजपा के गोविन्द राम को 13444, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जयदेव सिंह को 1747, आम आदमी पार्टी के जीत राम को 316, बहुजन समाज पार्टी के कमलेश को 306, निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार को 285 तथा नोटा को 466 मत प्राप्त हुए। अर्की विधानसभा क्षेत्र में 334 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संजय अवस्थी 4822 मतों से विजयी घोषित किए गए।
51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 75258 मतों में से निर्दलीय प्रत्याशी के.एल. ठाकुर को 33427, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा को 20163 मत प्राप्त हुए, भाजपा के लखविन्दर सिंह राणा को 17273, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जगदीश चंद को 1146, आम आदमी पार्टी के धर्मपाल को 1108, बहुजन समाज पार्टी के पारस बैंस को 555, निर्दलीय प्रत्याशी जगपाल सिंह राणा को 534, स्वाभिमान पार्टी के किशोरी लाल को 305 तथा नोटा को 590 मत प्राप्त हुए। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 157 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां निर्दलीय प्रत्याशी के.एल ठाकुर 13,264 मतों से विजयी घोषित किए गए।
52-दून विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 61906 मतों में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राम कुमार को 32038, भाजपा के परमजीत सिंह पम्मी को 25227 मत प्राप्त हुए, निर्दलीय प्रत्याशी देश राज चैहान को 1895, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के बलवंत सिंह को 1425, आम आदमी पार्टी के स्वर्ण सिंह सैनी को 659, बहुजन समाज पार्टी के नागेन्द्र चंद को 276 तथा नोटा को 224 मत प्राप्त हुए। दून विधानसभा क्षेत्र में 162 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार 6811 मतों से विजयी घोषित किए गए।
53-सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 58675 मतों में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के धनी राम शांडिल को 30089, भाजपा के राजेश कश्यप को 26231 मत प्राप्त हुए, आम आदमी पार्टी की अंजू को 1108, बहुजन समाज पार्टी के राजेन्द्र को 323 तथा नोटा को 634 मत प्राप्त हुए। सोलन विधानसभा क्षेत्र में 290 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के धनी राम शांडिल 3858 मतों से विजयी घोषित किए गए।
54-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 54341 मतों में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विनोद सुल्लतानपुरी को 28200, भाजपा के डाॅ. राजीव सैजल को 21432 मत प्राप्त हुए, आम आदमी पार्टी के हरमेल सिंह को 1809, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राजीव कुमार कोंडल को 1677, निर्दलीय प्रत्याशी ओम प्रकाश को 331, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के राजेन्द्र को 211, बहुजन समाज पार्टी के राम रत्न को 117 तथा नोटा को 348 मत प्राप्त हुए। कसौली विधानसभा क्षेत्र में 216 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विनोद सुल्लतानपुरी 6768 मतों से विजयी घोषित किए गए।


Spaka News
Next Post

हिमाचल चुनाव: हिमाचल की 14वीं विधानसभा में एकमात्र महिला विधायक होंगी रीना कश्यप, सरवीन, आशा, रीता धीमान हारीं..............

Spaka Newsहिमाचल प्रदेश में इस विधानसभा चुनाव में 412 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें से 24 महिला प्रत्याशी थीं। प्रदेश में इस बार सिर्फ एक महिला पच्छाद से भाजपा की रीना कश्यप चुनकर विधानसभा पहुंची हैं। वहीं, तीन निर्दलीयों ने भी जीत का परचम लहराया है। 2017 के चुनाव में […]

You May Like