हिमाचल : मणिकर्ण में बादल फटा ,बाढ़ में बह गई तीन कैंपिंग साइट और पुल, कई पर्यटकों के बहने की आशंका ,देखे video ………..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

कुल्लू : हिमाचल में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया हैं। प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर लेंडस्लाइड व बाढ़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। बारिश से कई जगहों पर मार्ग बंद हैं तो कहीं भूस्खलन व बाढ़ से मकान चपेट में आ गए हैं। जिससे भारी नुकसान हुआ हैं।  

मणिकर्ण  घाटी के चोज नाला में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है। बाढ़ के कारण पार्वती नदी के किनारे बने रेस्टोरेंट और मकानों के बह गए हैं। हलाकि पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन बाढ़ में लोगों के भी बहने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई है और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं।

देखे video

https://youtube.com/shorts/yKOSkOMWbvE?feature=share

उधर, मलाना मार्ग में भी नाले और सड़क पर काफी मलवा आ गया है। मलाना प्रोजेक्ट के कार्यालय और शैड बह गए हैं। प्रोजेक्ट को भी काफी नुकसान हुआ है, लेकिन यहां सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम मौके पर राहत कार्य मे जुटी हुई है। इसके अलावा कई मार्ग बंद होने की जानकारी है। शेंशर मार्ग में भूस्खलन हो गया है। जिस कारण इस मार्ग में वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है।


Spaka News
Next Post

चिंतपूर्णी मंदिर में हरिद्वार के श्रद्धालु ने चढ़ाया सवा किलो चांदी का छत्र ........

Spaka Newsचिंतपूर्णी मां के दरबार में गंगानगर राजस्थान से आए एक श्रद्धालु परिवार ने माता रानी के चरणों में एक किलो एक सौ पांच ग्राम का चांदी का छत्र चढ़ाया है। गंगानगर से राज बंसल परिवार ने यह छत्र मां के दरबार में अर्पित किया है। वहीं दो दिन पहले […]

You May Like