मुख्यमंत्री ने ‘हिमाचल प्रदेश की सर्प प्रजातियां’ पुस्तक का विमोचन किया

Avatar photo Spaka News
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य संस्थान के प्रधानाचार्य पद्मश्री डॉ. ओमेश कुमार भारती तथा डॉ. डी.डी. बिष्ट द्वारा संकलित एवं सम्पादित ‘हिमाचल प्रदेश की सर्प प्रजातियां’ पुस्तक का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने जहरीले एवं कम जहरीले सर्प प्रजातियों के दस्तावेजीकरण में गहरी रूचि दिखाई और कहा कि इस बारे में प्रदेश के लोगों में जागरूकता लाना आवश्यक है।

इस पुस्तक में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पाई जाने वाली सर्प प्रजातियों के छायाचित्र संकलित किए गए हैं। इनकी पहचान एवं दस्तावेजीकरण अनुसंधानकताओं के एक दल द्वारा किया गया है, जिसका नेतृत्व ब्रिटेन के बैंगर विश्वविद्यालय में मोलेक्यूलर बायोलॉजिस्ट डॉ. अनिता मल्होत्रा ने किया और इसमें डॉ. भारती एक सदस्य के रूप में शामिल थे।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी भी उपस्थित थे।


Spaka News
Next Post

ब्यास बेसिन में 131 स्टोन क्रशरों में से 68 के पास नहीं पाई गई अनुमति

Spaka Newsमल्टी सेक्टर कमेटी ने राज्य सरकार को प्रस्तुत की अंतरिम रिपोर्ट राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश में हाल ही की बरसात में आई प्राकृतिक आपदा के उपरान्त गठित मल्टी सेक्टर कमेटी ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है, जिसमें आपदा के लिए […]

You May Like