मुख्यमंत्री ने देश प्यार समाचार पत्र की संपादक के निधन पर शोक व्यक्त किया

Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर  सुखविंदर   सिंह सुक्खू ने देश प्यार समाचार पत्र की संपादक एवं दैनिक जागरण के वरिष्ठ संवाददाता राजेश मलकानिया की माता श्रीमती कमलेश मलकानिया के निधन पर शोक प्रकट किया है। उनका आज चंडीगढ़ में निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती कमलेश मलकानिया का पत्रकारिता के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान रहा है जिसे सदैव याद रखा जाएगा।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


Spaka News