मुख्यमंत्री ने हारमनी आॅफ द पाइन्ज़ को बधाई दी

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दादा साहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल अवार्ड समारोह में प्रस्तुति के लिए चयनित होने पर हिमाचल प्रदेश पुलिस आॅर्केस्ट्रा बैंड हारमनी आॅफ द पाइन्ज़ को बधाई दी है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस आॅर्केस्ट्रा बैंड के एक दल ने आज यहां मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें इस उपलब्धि से अवगत करवाया। दल में पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) डी.के. यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन और बैंड के मुख्य निरीक्षक विजय कुमार शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल पुलिस और हारमनी आॅफ द पाइन्ज़ बैंड दल के सदस्यों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Spaka News
Next Post

प्रदेश सरकार सीमेंट कंपनी-ट्रक आॅपरेटरों के बीच गतिरोध शीघ्र समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

Spaka Newsसीमेंट कंपनी और ट्रक यूनियनों के बीच माल ढुलाई दरों को लेकर जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में माल ढुलाई दरों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा […]

You May Like