मुख्यमंत्री ने चिड़गांव में हुई सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

Avatar photo Spaka News
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कल रात शिमला जिला के चिड़गांव क्षेत्र में खाबल गांव के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


Spaka News
Next Post

राज्यपाल ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री से भेंट की

Spaka Newsहिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की।उन्होंने उन्हें राज्य में भारी बारिश और बादल फटने से हुए नुकसान से अवगत करवाया।राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार और एन.डी.आर.एफ. द्वारा संचालित किए जा […]

You May Like