मुख्यमंत्री ने रूप सिंह धूमल के निधन पर शोक व्यक्त किया

Avatar photo Spaka News
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अखिल भारतीय लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष एवं संत ग्रुप के अध्यक्ष रूप सिंह धूमल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बड़े भाई थे। उनका लंबी बीमारी के बाद गत रात्रि उनका निधन हो गया।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान करने में रूप सिंह धूमल का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए निःस्वार्थ भाव से सेवा की।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


Spaka News
Next Post

वन भूमि प्रत्यावर्तन के 29 मामलों में केन्द्र से द्वितीय चरण की स्वीकृति प्राप्तः मुख्यमंत्री

Spaka Newsप्रदेश सरकार ने छः माह में 110 से अधिक मामलों में की संस्तुति प्रदान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वन भूमि प्रत्यावर्तन (डायवर्सन) के प्रस्तावों की प्रक्रिया तीव्र की गई है, ताकि विकास कार्यों का निर्माण आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करने के उपरान्त शीघ्र […]

You May Like