हिमाचल में लैंडस्लाइड: मंडी में चंडीगढ़-मनाली NH बंद …………….

Spaka News

 चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया है। पहाड़ी से मलबा आने के चलते यह मार्ग बंद हुआ है। हालांकि, मलबा साफ किया जा रहा है और सुबह 10-11 बजे तक मार्ग बहाल करने की उम्मीद जाहिर की जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार, मंडी के पंडोह से कुछ आगे डयोढ़ में पहाड़ी पर लैंडस्लाइड के बाद यह मलबा हाईवे पर आ गया था।  देर रात मलबा आया तो हाईवे को बंद कर दिया गया। इस बीच हाईवे खोल दिया गया था। लेकिन सुबह फिर से मलबा आने के चलते हाईवे बंद कर दिया गया है। 

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मलबा आने के चलते हाईवे बंद हुआ है। दस बजे के करीब हाईवे बहाल हो जाएगा। मलबा हटाया जा रहा है। कुछ गाड़ियां और ट्रक मलबे की चपेट में आया थे, लेकिन जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।  बता दें कि मंडी में मंगलवार झमाझम बारिश हुई है। यहां पर 27 मई तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। 


Spaka News