दर्दनाक हादसा : खाई में जा लुढ़की कार, चालक ने मौके पर तोड़ा दम …………………………………..

Spaka News

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी में एक टाटा सूमो जीप खाई में गिर गई। इस सड़क दुर्घटना में जीप चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कुल्लू पुलिस की टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से रैस्क्यू किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जीप चालक सरसाड़ी से जीप लेकर भुंतर की ओर आ रहा था कि तभी अचानक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने सड़क दुर्घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

जीप के गहरी खाई में गिरे होने के चलते पुलिस टीम को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से चालक के शव को रैस्क्यू करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में गाड़ी चालक गोपाल (25) पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव हेसीराशरण डाकघर जलूंगा जिला कुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। युवक के शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *