चंडीगढ़-मनाली NH पर कार और HRTC बस की टक्कर, हाईवे के दोनों तरफ लगा लंबा जाम

Spaka News

मंडी : बुधवार सुबह चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 (NH-21) पर जवाहर पार्क के पास एक कार और एचआरटीसी (HRTC) बस की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। हालांकि, हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई।

बता दें कि पिछले करीब एक घंटे से नेशनल हाईवे-21 पूरी तरह से जाम है। वहीं, मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस जाम को खुलवाने में जुटी हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि कार (Car) और बस की टक्कर हुई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है, जाम को खुलवाया जा रहा है।


Spaka News