हिमाचल में कार हादसा: शादी में शामिल होने गए लोगों की कार खाई में समाई,2महिलाओं सहित3की मौत………………

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

शिमला : रामपुर उपमण्डल के तकलेच इलाके में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई। यहां काशापाट-तकलेच सम्पर्क मार्ग पर पुने नामक स्थान पर छह लोगों से भरी कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान 45 वर्षीय मां लता देवी पत्नी प्रेम सिंह, 22 वर्षीय अंजली पुत्री प्रेम सिंह निवासी जथल, गिरीश पुत्र सेन राम निवासी गांव पाठ, 43 वर्षीय मनोरमा देवी निवासी गांव दाशा तथा घायलों की पहचान चालक अशोक कुमार तथा कुलदीप के तौर पर हुई है। 

वीरवार शाम करीब 7:45 बजे पेश आये इस हादसे में कार सवार चार लोगों ने दम तोड़ दिया और चालक समेत 2 घायल हुए।मृतकों की पहचान लता देवी, अंजली, गिरीश और मनोरमा देवी के रूप में हुई है। इनकी आयु 22 से 45 वर्ष के बीच है। घायलों में चालक अशोक कुमार और कुलदीप शामिल हैं। सभी मृतक और घायल दो परिवारों के सदस्य हैं और शादी में सम्मिलित होने जा रहे थे। ये काशापाट और जोगड़ी गांवों के रहने वाले बताए गए हैं।

रामपुर के डीएसपी चंद्रशेखर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।


Spaka News
Next Post

दर्दनाक हादसा :पानी की बाल्टी में डूबने से 11 माह की बच्ची की मौत .................

Spaka Newsऊनाः हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां स्थित ग्राम पंचायत कटौहड़ कलां के बीजापुर गांव में पानी की बाल्टी में डूबने के कारण एक 11 माह की बच्ची का निधन हो गया।  मृतक बच्ची की शिनाख्त रोशनी पुत्री रूबल कुमार निवासी अरमा थाना […]

You May Like