हिमाचल: बर्फ में स्किड हो गई थी निजी बस, बगल में थी गहरी खाई, टल गया हादसा ……………………..

Spaka News

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने के चलते आज एक निजी बस बर्फ में फिसलने के कारण खाई में लुढ़कने से बाल-बाल बच गई। अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था। मामला प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित उपनगर टूटू के ढांड़ा कस्बे का है। 

मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर के समय एक निजी बस शिमला की ओर आ रही थी। इस बीच जब वे ढांडा के पास पहुंचे तो बर्फ के कारण हुई फिसलन के चलते बस स्किड हो गई। 

इस वजह से बस सड़क से नीचे की ओर झुक गई। हालांकि, गनीमत यह रही की बस खाई में नहीं लुढ़की नहीं तो कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था। हादसे के वक्त बस में चालक व परिचालक ही मौजूद थे। 


Spaka News