बीजेपी विधायक विशाल नेहरिया ने अपनी पत्नी ओशिन और उनके परिवार से मांगी माफी

Spaka News

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला से भाजपा के विधायक विशाल नेहरिया ने एचएएस पत्नी ओशीन शर्मा से विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. दो महीने पहले हुए इस विवाद पर अब नेहरिया ने एक वीडियो जारी कर पत्नी से मारपीट की बात स्वीकार की है. उन्‍होंने इस 5 मिनट से ज्यादा समय के वीडियो में माना कि पत्नी से मारपीट की थी.

साथ ही वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी और उनके परिवार से माफी मांगी है. उन्होंने फिर से पत्नी के साथ रहने की अपील की. बता दें कि विशाल नहेरिया और ओशीन की शादी 26 अप्रैल 2021 को हुई थी. शादी के दो माह बाद ही पत्नी ओशीन ने उन पर मारपीट के आरोप लगाए थे.

नेहरिया ने मीडिया से भी अपील कि वह अपनी तरफ से हमारे बारे में कोई निगेटिव कमेंट ना डालें और यह उनका निजी मामला है. उन्होंने कहा कि वह अपनी धर्मपत्नी के बारे में कोई बुरी बात नहीं सुन सकते हैं.


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *