बिलासपुर में कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प जमकर चले लात-घूंसे,किया चक्का जाम………..

Spaka News

वीरवार देर सायं बस स्टैंड के समीप भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। 

जानकारी के मुताबिक एक ओर कांग्रेसी कार्यकर्ता ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की अगुवाई में एनएच पर धरना दिया। वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी परिसर पर जमकर नारे बाजी की। इस अवसर पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि यहां पर एक डिबेट रखी हुई थी। इस डिबेट के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने न केवल उनके बेटे के साथ मारपीट की बल्कि बेहरमी से भी पीटा।  

उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों को नहीं पकडा जाता, तब तक वह धरने से नहीं उठेगे। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। जिसके बाद पूर्व विधायक ने प्रशासन के हस्तक्षेप पर धरना समाप्त कर दिया।  

  उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट एवं गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी में नारेबाजी की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया।

जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने कहा कि इससे पहले भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरलोग के समीप भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले को रोक कर गुंडागर्दी करने का प्रयास किया था। वहीं जिला भाजपा इस मामले पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएगी। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक जम्मवाल ने भी पूर्व विधायक पर गुंडागर्दी फैलाने का आरोप लगाया। उन्होने पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।


Spaka News