बिहार जातीय जनगणना की रिपोर्ट जारी, राज्य में 63% ओबीसी, कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए

Spaka News

सोमवार को मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने यह रिपोर्ट जारी की।बिहार में सामान्य वर्ग के लोगों की आबादी 15 प्रतिशत है। पिछड़ा वर्ग की आबादी 27 प्रतिशत से ज्यादा है, जबकि अनुसूचित जाति की आबादी करीब 20 फीसदी है। नीतीश कुमार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट में यह बात आयी है। सोमवार को बिहार सरकार के प्रभारी मुख्य सचिव विवेक सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर आंकड़ों की पुस्तिका जारी की।

जानिए, किस वर्ग की कितनी आबादी

  • सामान्य वर्ग – 15.52%
  • पिछड़ा वर्ग- 27.12%
  • ओबीसी – 36.1%
  • अनूसूचित जाति- 19.65%
  • अनूसचित जनजाति – 1.68%

जानिए, किस जाति की कितनी आबादी

  • ब्राह्मण- 3.67%
  • राजपूत-  3.45%
  • भूमिहार- 2.89%
  • कायस्थ – 0.60%
  • यादव – 14.26 %
  • कुरमी- 2.87%
  • तेली- 2.81%
  • मुसहर- 3.08%
  • सोनार-0.68%

Spaka News