हिमाचल : कसोल में बेंगलुरु के पर्यटक को बेरहमी से मौत के घाट उतारा,जाने पूरा मामला ………..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

कुल्लू : धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण के कसोल में एक पर्यटक की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिला कुल्लू में कसोल के समीप बैंगलुरु के युवक की हत्या की गई। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार शव खून से पूरी तरह से लथपथ था। पुलिस के अनुसार शव ग्राहन नाला  से कब्जे में ले लिया है।

घटना की बारीकी से जांच करने के लिए साक्ष्य जुटाने को घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार पहले पुलिस को ग्राहन नाला के पास एक शव देखे जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई अमल में लाते हुए घटनास्थल का रुख किया।

एएसपी आशीष शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच आरंभ की। उनके अनुसार मृतक की पहचान सोनू (27) पुत्र रवि कुमार निवासी बैंगलुरु कर्नाटक के रूप में हुई है। यह कसोल घूमने आया था। 

पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बीते रोज कसोल में दो गुटों में झगड़ा हुआ था। उस झगड़े में यह युवक भी शामिल था। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि युवक की हत्या हुई है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 

एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि घटना की बारीकी से छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस इस बात की छानबीन करने में जुट गई है कि पहले हुए झगड़े में कौन-कौन लोग शामिल थे। उनकी पहचान की जा रही है, ताकि घटना के कारणों तक पहुंचा जा सके और घटना को अंजाम देने वाले लोगों को भी पकड़ा जा सके।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 27 अक्टूबर 2022 Aaj Ka Rashifal 27October 2022 : भाई दूज पर इन राशियों की जिंदगी में आएगी खुशियों की बहार, धन-धान्य में वृद्धि के आसार

Spaka Newsपंचांग के अनुसार कल 27 अक्टूबर, 2022 गुरुवार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। राशिफल के अनुसार कल के दिन कुछ राशियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहना होगा। कुछ ऐसी भी राशियां हैं जिनके लिए कल धन वृद्धि का योग बन रहा है। […]

You May Like