आज का राशिफल 5 अगस्त 2021, Aaj Ka Rashifal 5 August 2021: ये रखें सेहत का ख्याल, इन जातकों को धन लाभ

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान श्री लक्ष्मीनारायण जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। गुरुवार 5 अगस्त 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं….

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार?

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा गुजरेगा। शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आपको पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष और दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खर्च के मामले में भी आज चिंता बनी रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णयों को आज न लें। आपको अपने विचारों को दूसरों पर थोपने की आदत को त्यागना होगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। सेहत का पूरा ख़्याल रखें। दफ्तर में बड़ी योजना को पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। मित्रों, संबंधियों से आपके संबंध अच्छे होंगे। आज छात्रों को काफी पढ़ाई करना होगा। महिला वर्ग से लाभ मिलेगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

व्यवसाय ठीक रहेगा। आपको आर्थिक उन्नति के मौके मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। आज आपको  अच्छा परिणाम मिल सकता है। आज बड़े फैसले लेने के लिए अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण योजना के आप हिस्सेदार हो सकते हैं। सेहत संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी गुप्त बातों को किसी को बताने में सावधानी बरतें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आपको कामयाबी मिलेगी। आपको धन लाभ होने की संभावना है। आपका काम बढ़ेगा। रिश्तेदारों के यहां से खुशखबरी मिल सकती है। नए काम में निवेश कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। घर में किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है। विरोधियों से सतर्क रहें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। किसी मित्र से मदद ले सकते हैं। आप कामकाज ठीक चलेगा। युवाओं को कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। कर्ज की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आपकी दिक्कतें आज दूर होने की संभावना है। नए काम से आपको लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। आपको सेहत संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इलाज में ज्यादा खर्च हो सकता है। बातचीत करते समय सावधान रहें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज किसी रिश्तेदार के यहां से अप्रिय सूचना मिल सकती है। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। दफ्तर में काम का दबाव अधिक रहेगा। निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। लाभ होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज युवाओं को कामयाबी मिलेगी। पूर्व में किए गए निवेश से आपको लाभ होगा। किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। आज काम का दबाव कम होने से बेहद फ्री महसूस करेंगे। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। किसी से मतभेद दूर होगा। सेहत ठीक रहेगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण कर पाएंगे। जरूरत के अनुसार कार्य करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आपको खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। जोड़ों का दर्द उभर सकता है। माता-पिता की सेवा करें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। आप अपने काम से बेहद संतुष्ट रहेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। किसी मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात हो सकती है। पुरानी यादें ताजा करेंगे। कुछ नयापन महसूस होगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज किसी से मतभेद होने की आशंका है। आपको आज तनाव लेने से बचना होगा। अपने काम समय पर पूरा का प्रयास करें। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी से किसी बात को न छिपाएं। खानपान का ध्यान रखें। 

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आपको अपनी निजी बात किसी से कहने से बचना होगा। आपको कोई नुकसान पहुंचा सकता है। किसी से मतभेद होने की आशंका है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। समय पर आपके काम पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रवि दहिया आज रूसी पहलवान जवुर यूगेव को पछाड़ रचेंगे इतिहास,गोल्ड से एक कदम दूर

Spaka Newsटोक्यो ओलंपिक में भारत का चौथा मेडल पहलवान रवि दहिया ने पक्का कर लिया। रवि दहिया फ्री स्टाइल कुश्ती के फाइनल में पहुंचे गए। उन्होंने 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के नूरीस्लाम सनायेव को पटखनी दी। सेमीफाइनल में रवि एक समय आठ प्वाइंट से पीछे चल […]

You May Like