हिमाचल में एक और युवक बना ड्रीम 11 करोड़पति, 49 रुपये खर्च कर कॉफी हाउस के कर्मचारी ने जीते दो करोड़ ………………

Spaka News

ऊना : गगरेट के कॉफी हाऊस में काम करने वाले यूपी के राजेश ने ड्रीम इलैवन में 49 रुपए लगाकर 2 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार जीता है। अति निर्धन परिवार से संबंधित राजेश कुमार की किस्मत बदलते ही उसके हर तरफ चर्चे हो रहे हैं। राजेश कुमार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के मद्दईपुर का रहने वाला है। वह रोजगार की तलाश में अपने परिजनों के साथ गगरेट आ गया।

यहां उसके परिजन एक निजी उद्योग में काम करते हैं तो राजेश कुमार गगरेट-होशियारपुर रोड स्थित कॉफी हाऊस में कार्यरत है। कॉफी हाऊस के संचालक सन्नी पुरी व विशाल पुरी ने बताया कि पहले उन्हें भी यकीन नहीं हुआ राजेश 2 करोड़ रुपए जीत चुका है लेकिन जब कुछ पैसे उसके खाते में डैबिट हुए और राजेश को इसका मैसेज आ गया तो उन्हें पता चला कि राजेश अब करोड़पति बन चुका है। 


Spaka News