शिमला-सोलन के बाद अब तेंदुए की मौजूदगी से इस जिला में भी सहमे लोग………

Spaka News

किन्नौर : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित सोलन में तेंदुए द्वारा एक युवती और मासूम बच्चे पर किए गए हमले के बाद से लोगों में दहशत का माहौल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शिमला और सोलन के बाद अब जिला किन्नौर में भी लोग तेंदुए की मौजूदगी से सहम गए हैं।

बता दें कि यहां बीते रोज तेंदुआ देखा गया जिससे लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। बता दें कि यह तेंदुआ पूह उपमंडल के ज्ञाबुंग पंचायत क्षेत्र में देखा गया है जिससे गांग्युल वेली के तीन पंचायतों के ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से अपील करते हुए कहा कि तेंदुए को जल्द से जल्द पिंजरे में कैद कर दिया जाए ताकि उन्हें इससे निजात मिल सके। ग्रामीणों ने बताया कि रात के अंधेरे में यह तेंदुआ किसी को भी अपना शिकार बना सकता है ऐसे में वन विभाग द्वारा इसे जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *