हिमाचल: नाबालिग के गर्भवती होने पर हुआ था मामले का खुलासा,बिहार से पकड़ कर लाई पुलिस

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

शिमला: हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और किशोरियों के खिलाफ लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच सूबे की पुलिस नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लाई है। मामला प्रदेश की राजधानी शिमला से जुड़ा हुआ है। बता दें कि बिहार के रहने वाले इस आरोपी ने शिमला में निवासरत एक नाबालिग लड़की के साथ करीब 6 माह ता दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। वहीं, लड़की के गर्भवती होने का पता केहलने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था।

इस बीच मामला दर्ज होने का पता चलते ही आरोपी हिमाचल से भागकर बिहार चला गया था। अब पुलिस मुन्ना नामक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लाई है। बतौर रिपोर्ट्स, आरोपी लड़की के पड़ोस में रहता था। पुलिस को दी गई शिकायत में लड़की के परिजनों द्वारा बताया गया था कि जब भी नबालिग घर में अकेली होती तो उसे अपनी हवस का शिकार बनाता और यह बात किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। 

इसी वजह से पीड़िता इस बारे में किसी को कुछ बता नहीं पाई। इसके बाद जब वह गर्भवती हो गई तो इस मामले का खुलासा हुआ और उसके परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस आरोपी को बिहार से बीती रात को ही लेकर शिमला पहुंची है। आज यानी मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। बालूगंज पुलिस ने ये गिरफ्तारी पॉक्सो एक्ट के तहत की है। पीड़िता के बयान भी पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। इसके अलावा अब आरोपी का मेडिकल करवाया जाएगा।दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर उसको बिहार जाकर गिरफ्तार किया है। 

पुलिस आरोपी को बिहार से बीती रात को ही लेकर शिमला पहुंची है। आज यानी मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। बालूगंज पुलिस ने ये गिरफ्तारी पॉक्सो एक्ट के तहत की है। पीड़िता के बयान भी पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। इसके अलावा अब आरोपी का मेडिकल करवाया जाएगा।


Spaka News
Next Post

हिमाचल में पुलिस कैंटीन से ही लाखो का सामान गायब, शक के घेरे में पुलिसकर्मी.........

Spaka Newsलोगों की जान माल की रक्षा के लिए पुलिस तैनात होती है, लेकिन जब कानून के रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो खाकी की छवि कैसी बनेगी, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं। सिरमौर जिले में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस कैंटीन से करीब […]

You May Like