आज का राशिफल 6 जुलाई 2021, Aaj Ka Rashifal 6 July 2021: इन पांच राशि वालों को दिन शानदार रहेगा, ये रहें सावधान

Avatar photo Saanvi Sharma
Spaka News

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज श्रीराम भक्त श्री हनुमान जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। मंगलवार 6 जुलाई 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं….

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार?

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है।

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। अपनी सेहत का भी  ख्याल रखें। आज समय अच्छा गुजरेगा, पूरा दिन आपके अनुकूल है। कुछ नई योजनाओं पर विचार कर सकते है, लेकिन काम शुरू न करें। निवेश संबधी काम होंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी। धर्मकर्म में मन लगेगा। दानपुण्य के कार्य करेंगे।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। फील्ड में काम करने वालों को खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ हो सकता है।। अपनी बातों को खुल कर व्यक्त करने का समय है। आपको सबकी मदद करके चलना चाहिए। युवाओं की दिक्कत दूर होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।  परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत खराब रहेगी। आज यात्रा न करें। कुसंगति से दूर रहें।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपकी सकारात्मक सोच आपको नई दिशा देगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। रिश्तेदारों से भेंट हो सकती है। सार्वजनिक कामों में हिस्सा लेंगे। अधिकांश कामों के पूरा हो जाने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में दिन काफी अनुकूल रहेगा। सामाजिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। परिजनों से संबंध बेहतर बनेगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। अनावश्यक कार्यों में आप समय नष्ट कर सकते हैं । विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। लेनदेन के मामलों में सतर्क रहें। दफ्तर में किसी से बहस हो सकती है।   हर काम को सफल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएं। बुजुर्गों का ख्याल रखें। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। मित्रों का सहयोग रहेगा। 

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन लाभ के आसार हैं। निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य या मित्र के साथ मतभेद हो सकता है। आप नए लोगों से मिल सकते हैं। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वह पूरा होगा। नए काम की शुरुआत या नई योजनाओं को लागू करने के लिए ठीक समय नहीं है। अनजान लोगों से सावधान रहें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आप खुश रहेंगे। बड़ी समस्या का हल निकलेगा। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से आप उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आज का दिन शानदार रहेगा। आपको किसी काम को लेकर सराहना मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को खुशखबरी मिलेगी। कुछ लोगों को फील्ड से जुड़े काम में लाभ होगा। यात्रा करने से बचें। जोखिम न लें

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

 आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। वित्तीय योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। आप काफी बचत कर पाएंगे। शासकीय कार्य पूरे होंगे। कारोबार की अड़चनें दूर होने की संभावना है। किसी से विवाद भी हो सकते हैं। सोच-समझकर ही बोलें। परिवार के किसी सदस्य को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा। खानपान में लापरवाही न करें। 

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन उलझन में बीतेगा। आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। आज आप किसी को सलाह न दें। दफ्तर में सहयोगी से विवाद से बचें। अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जोखिम न लें। किसी मित्र से मतभेद हो सकते हैं। युवाओं को नौकरी मिलेगी।  

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

 आज सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी समस्या होगी।  व्यवसाय  के क्षेत्र  में आपका प्रभाव रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कारोबार या पारिवारिक कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। अनजान लोगों से सतर्क रहें। कारोबारी लेनदेन ठीक रहेगा। नई सूचना मिलेगी। आपको उपहार मिल सकता है। 

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज का दिन बेहतर रहेगा। दंपत्तियों  के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके दिनचर्या में बदलाव आएगा। व्यवसाय में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। परिजनों से विचार करने के बाद ही कोई बड़ा निर्णय करें।  सेहत सामान्य रहेगा। बेवजह के विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। लंबित मामलों में कुछ तेजी आने की संभावना है। लोन की रकम अदा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर चुनौती रहेगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज वाहन सतर्कता से चलाएं। आर्थिक स्थितियां बदलेगी। दंपत्तियों के बीच विवाद हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सेहत कमजोर रहेगी। व्यवसाय सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।  आपके लिए कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। नए खर्चे बने रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। छात्रों को लाभ होगा। 

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आप सकारात्मक रहेंगे। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। रिश्तेदारों की ओर  शुभ समाचार आपको मिल सकता है।  आज पूरे दिन ऑफिस का काम करने में व्यस्त रहेंगे। निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें। परिवार के साथ अपना समय बिताएंगे। लव कपल कहीं घूमने जा सकते हैं। अपरिचित लोगों के सामने गोपनीय चर्चा न करें। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिमला शहर यातायात : जंहा पर यू टर्न लेने के लिये मना किया गया...

Spaka Newsशिमला शहर यातायात को सुचारु रुप से चलाने के लिये शिमला अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने ऑर्डर सँख्या नम्बर 8674 दिनांक 14-3-2018 को शिमला शहर चलाने कुछ ऐसे स्थान ज़ाहिर किये हैं जंहा पर यू टर्न लेने के लिये मना किया गया हैं जिससे पुरे शिमला शहर चलाने यातायात को […]

You May Like