आज का राशिफल 24 अगस्त 2021 Aaj Ka Rashifal 24 August 2021 : मंगलवार का दिन इन राशियों के जीवन में लाएगा बड़े बदलाव, बरसेगी हनुमान जी की कृपा

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

24 अगस्त, मंगलवार को भाद्रपद मास का दूसरा दिन है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 24 अगस्त, मंगलवार का दिन कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लाने जा रहा है। इन राशियों पर हनुमान जी की विशेष कृपा बरसेगी। हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति का जीवन खुशियों से भर जाता है। आइए जानते हैं मंगलवार, 24 अगस्त को कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल…

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक तनाव में कमी आएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता का साथ मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। तनाव से बचें।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। भवनसुख में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्‍यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

कारोबारी कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। आय कम एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय स्रोत विकसित हो सकते हैं। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में कमी आ सकती है। 

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

  आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन:स्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। सुखद समाचार मि‍लेगा। 

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। सेहत का ध्यान रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयमित रहें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

मन अशान्त रहेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। माता से मतभेद बढ़ सकते हैं। तरक्‍की के योग हैं। 

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्चों से च‍िंति‍त‍ रहेंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार में आशांति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पिता का साथ मिलेगा।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल सरकार आजअतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लेगी कड़े फैसले

Spaka Newsहिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सुबह 10:30 बजे होगी। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार बंदिशों को बढ़ा सकती है। खासकर जनसभाओं पर रोक लगाई जा सकती है। शादी, धार्मिक, सामाजिक और अन्य समारोहों […]

You May Like