Aaj Ka Rashifal 17 August 2021, आज का राशिफल 17 अगस्त 2021 : जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

श्रावण शुक्ल पक्ष – दशमी तिथि, रवियोग, गंडमूल की  स्थिति बन रही है। ज्येषा नक्षत्र होने के साथ ही वैधृति योग रहेगा। चंद्र का गोचर वृश्चिक राशि पर होगा। आज सूर्य का राशि परिवर्तन कर्क से सिंह राशि पर होगा। इसे सिंह संक्रांति कहा जाता है।  जानिए आज मंगलवार को भगवान देवाधिदेव महादेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी। आइए यहां जानते हैं। मंगलवार 17 अगस्त 2021 के राशिफल के बारे में…

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। अनावश्यक खर्च और परिवार में वाद-विवाद से बचें। नकारात्मक मानसिकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। सामाजिक कार्यों में अपने को व्यस्त रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन लाभदायक रहेगा। निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। शारीरिक व मानसिक रूप से उत्तम रहेगा। परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें, क्योंकि कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी नई सोच की वजह से कार्य में नयापन ला सकेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग हो सकता है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। अधिक परिश्रम करने पर सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च भी अधिक बढ़ेगा। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद करने से बचें। संतान या रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। खान-पान का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। खुद पर संयम रखें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी और उनके सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। धन और यश की हानि होने की संभावना है। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में जा सकते हैं। दांपत्य जीवन का सुख और आनंद मिलेगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 रूके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। संतान पक्ष की दिक्कतों से चिंतित रहेंगे। अचानक नए खर्च से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।  आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन व तनाव रहेगा। किसी मित्र से लंबे समय के बाद मुलाकात हो सकती है। आज आप यात्रा पर न जाएं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जोखिम न लें। दिनचर्या प्रभावित रहेगी।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आपको लाभ हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। निवेश कर सकते हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। आज आप बेहद खुश रहेंगे। बच्चों के साथ दिन बिताएं।  उन्हें घुमाने ले जाएं। किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग जरूर लें। दफ्तर में किसी से अनबन हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर मित्रों से बहस हो सकतीहै।  तनाव देखने को मिलेगा। इस समय में आपको नए कार्यों की शुरूआत करने की योजना टाल देनी चाहिए। आपको भाग्य सहयोग प्राप्त होगा । इस समय में विरोधियों के कारण नुकसान हो सकता है। आपको सावधान रहना होग। वाहन सावधानी से चलाएं। जोखिम लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

कारोबारियों को लाभ होगा। नए काम शुरू कर पाएंगे। बड़ी जिम्मेदारी के चलते थकान रहेगी। खर्च ज्यादा होगा। आज के दिन तनाव से अपना बचाव रखे। आज आपके मन में अनर्गल विचार आ सकते हैं ।  स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। नई योजना बनाने से पहले बुजुर्गों की राय जरूर लें।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा बीतेगा। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। दोस्तों से लाभ हो सकता है। नौकरी-पेशे वाले लोगों को लाभ होगा। सहकर्मियों से लाभ मिलेगा। अपने कार्यों से आपको यश की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। घर में परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सोच समझ कर लिए गए फैसले आपको खुशी देंगे।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज का दिन शुभ रहेगा। पूरा दिन अद्भुत अनुभव व जोश से भरा रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। अधिकारी आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए वाहन का सुख मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे, लेकिन परिश्रम की भी अधिकता रहेगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। परिवार में कलह होने की संभावना है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। अधिक धन खर्च हो सकता है। सामाजिक समारोह में भाग लें और नए दोस्त बनाने में समय व्यतीय करें।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ मिल सकता है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आनंदायक रहेगी। छात्रों के लिए अच्छा समय है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता है। अनावश्यक धन खर्च होने की संभावना है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। मेहनत से किये गये काम सफल होंगे और आपकी अलग पहचान बनेगी।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एचपीयू में पढ़ रहे 15 अफगानी छात्रों को पेरेंट्स फोन कर कहे रहे अभी वापस मत आना, स्टूडेंट्स भी नहीं जाना चाहते वापस, पेरेंट्स कहे रहे यहां माहौल खराब है

Spaka Newsअफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद हिमाचल में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। हिमाचल में आईसीसीआर (इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशन) के तहत पढऩे आए अफगानी छात्र मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। प्रदेश विश्वविद्यालय में 15 अफगानी छात्र पढ़ रहे हैं। इसी के साथ […]

You May Like