आज का राशिफल 10 जुलाई 2021, Aaj Ka Rashifal 10 July 2021: इनका तनाव दूर हो सकता है, ये रिस्क लेने से बचें

Avatar photo Saanvi Sharma
Spaka News

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान शनिदेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। शनिवार 10 जुलाई 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं….

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार?

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है।

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आपके साथ दुखद  घटना हो सकती है। आज आपको सावधान रहना होगा।  बुजुर्गों की सेवा करने से मानसिक शांति मिलेगी। कोई भी काम प्रारंभ करने से पहले बड़ों से सलाह जरूर ले। आज आप पर भावनाओं का काबू रहेगा।  कारोबार ठीक चलेगा। नई जानकारी मिलेगी। विद्यार्थियों की  समस्या दूर होगी।  कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अनजान लोगों से सावधान रहें।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन काफी व्यस्तता में बीतेगा। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें । जीवनसाथी की आवश्कताओं का ध्यान रखें।  वाणी पर नियंत्रण रखना का प्रयास करें। किसी मित्र से मुलाकात होगी। धन लाभ होने की संभावना है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। ज्यादा तनाव लेने से बचें। कुसंगति से हानि हो सकती है।  कारोबारी यात्रा कर सकते हैं। युवाओं को नई जानकारी मिलेगी। गोपनीय बातें शेयर न करें।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

अनजान लोगों की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे। दफ्तर में किसी से बह हो सकती है। बीमारी से परेशान होना पड़ सकता है। पढ़ाई में मन लगेगा। आपकी परेशानी के चलते परिजनों  को दिक्कत हो सकती है। आज ज्यादा खर्च हो सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखें।आज आप किसी कार्य में निवेश कर सकते हैं। जोखिम लेने से बचें। युवाओं को नौकरी मिलेगी।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आप काफी उलझन में रहेंगे। सगे संबधियों से विवाद हो सकता है। आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आपको किस्मत का साथ नहीं मिलेगा। घर परिवार में किसी सेहत संबंधी दिक्कतों से जूझना पड सकता है।  आपका व्यवसाय ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लेनदेन करते समय सावधान रहें।  आपको पदोन्नति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपके व्यवहार की सराहना होगी। सकारात्मक रहेंगे। मतभेद हो सकते हैं। निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा । छात्रों के लिए आज का दिन उलझन वाला साबित हो सकता है। युवाओं को सफलता मिलेगी। शासकीय मामले आगे बढ़ेंगे। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होने की संभावना है। शुभ सूचना मिलेगी। 

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। सेहत ठीक रहेगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। अपने पार्टनर के लिए कुछ समय निकालें। आज किसी पर संदेह कर सकते है। जोखिम लेने से बचें। रिश्तेदारों से अच्छी सूचना मिल सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आज सोच समझकर खर्च करेंगे। परिवार के साथ समय बिताएं। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। आलस्य न करें। धन लाभ हो सकता है। ।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज सत्संग में मन लगेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च करेंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। आप अपनी संगति को सही रखें।  सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप की वजह से कुछ लोगों के काम पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। किसी से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।  

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त नही मिल पायेगा। अनजान लोगों की वजह से नुकसान होने की आशंका है। कामकाजी लोगों का तबादला हो सकता है। नई योजना शुरू न करें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। कार्य क्षेत्र मे भी किसी तरह से नुकसान उठाना पड सकता है। पूजा पाठ करने से मानसिक शांति मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़ा विवाद उभर सकता है। आपकी कठोर मेहनत रंग लाएगी। 

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप सकारात्मकर रहेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। सेहत को सुधारने के लिए आप योग-व्यायाम शुरू कर सकते हैं।  अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की किसी सहयोगी के साथ बहस हो सकती है। तनाव हो सकता है। छात्रों को लाभ होगा। लेनदेन करते समय लापरवाही न करें। प्रसन्नता  रहेगी। दंपत्ति खुश रहेंगे।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज किसी परेशानी का सामना कर सकते हैं। व्यवसाय में मंदी का सामना करेंगे। आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा। अनजान लोगों की वजह से आपको हानि हो सकती है। छात्रों को सफलता मिलेगी। किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। सेहत ठीक नहीं रहेगी। बुजुर्गं का आशीर्वाद मिलेगा।   आपको धैर्य से काम लेना होगा । दाम्पत्य जीवन में कुछ मतभेद उभर सकते हैं। 

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज अपने मित्रों के साथ दिन बिता सकते हैं। नशा, लाटरी जैसे व्यसनों को त्यागें। किसी रिश्तेदार की मदद कर सकते हैं। सार्वजनिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। दिनभर कई लोगों से मुलाकात होगी। दफ्तर में अफसर आपकी सराहना करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रसन्नता के क्षण आएंगे। आज आप अपने पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। रिश्ता तय हो सकता है। दंपत्ति घूमने जाएंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज किसी भी प्रकार का रिस्क न लें। आपको नुकसान हो सकता है। यात्रा को टालने का प्रयास करें। आज ज्यादा खर्च होगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा।  आज स्वास्थ्य को लेकर आप चिंता में रहेंगे। आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति में तेजी लानी होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। दानपुण्य कर सकते हैं। दफ्तर में खुशखबरी मिलेगी। आपका दिन सामान्य रहेगा। तनाव दूर हो सकता है। । 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रामपुर: राजा साहब वीरभद्र की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के लिए घंटों सड़क किनारे खड़े रहे हजारों लोग

Spaka Newsकांग्रेस के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को उनके देहांत के दूसरे दिन शिमला से रामपुर तक हजारों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। हजारों लोग आंखों में आंसू और हाथों में फूल लिए अपने महबूब नेता का पलकें बिछाए इंतजार […]

You May Like