आज का राशिफल 1 अगस्त 2021, Aaj Ka Rashifal 1 August 2021 : इन्हें हो सकती है दिक्कतें, इन छह राशियों को होगा लाभ

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 आज श्रावण कृष्ण पक्ष- अष्टमी तिथि, भरणी नक्षत्र के साथ गंड योग रहेगा। चंद्र का गोचर मेष राशि पर होगा। इसका जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?  आज भगवान सूर्यदेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी, जानिए रविवार 1 अगस्त 2021  का राशिफल ….

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार?

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रबुद्ध लोगों से संपर्क  बनाकर रखे । सकारात्मक बातचीत से मन हल्का होगा। किसी से विवाद दूर हो सकते हैं। किसी   जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए  आपको धैर्य रखना चाहिए। किसी भी चीज के लिए लालच न करेें। आपकी आत्मा एवं अंतर्मन आपको गलत विचारों से दूर रखने का संकेत देगा।  नकारात्मकता न आने दें। परिवार के लोगों का ख्याल रखें। कुसंगति से दूर रहें।मित्रों से मुलाकात होगी।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आपका कोई परिचित अनावश्यक काम में उलझाने की कोशिश करेगा। अनजान लोगों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिलेगी।  किसी और की हाथों की कठपुतली  न बनें । सोचसमझ कर काम करें। इससे आप परेशानियों से भी बच जायेंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। अपने पार्टनर के साथ आज घूमने के लिए जाएं। किसी मित्र के साथ समय बिता सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। जोखिम न लें।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आपको सोच समझकर खर्च करना होगा। परिवार में किसी की सेहत  बिगड़ सकती है। अपने मन को नियंत्रित करके रखें। आज आप सकारात्मक रहेंगे। कारोबार में किसी तरह का नुकसान हो सकता है। आप किसी कार्य को पूरा नहीं कर पाएंगे।  योग का अभ्यास करें और दूसरों से सलाह न लें। वाणी पर संयम रखें। आपका दिन सामान्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। रिश्तेदारों से चर्चा होगी।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज काफी व्यस्त रहेंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। खर्च ज्यादा होगा। किसी की बातों में आकर अपने करीबियों पर  संदेह न करें। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारी पूरी करनी है।  जीवन की चुनातियों से निपटने के आप किसी भी दबाव में या जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, जिससे आपको कोई नुकसान हो ।  आप अपने कौशलों को निखारने और अपनी छुपी हुई क्षमता को बाहर लाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं । विवादों से दूर रहें। युवाओं को कैरियर से जुड़ी सूचना मिलेगी।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी।  आज आपके समाजसेवा से जुड़े कार्यों की सभी प्रशंसा करेंगे। आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। आज आपके दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी। आपका अपने पार्टनर के साथ खूब हंसी-मजाक का माहौल रहेगा। आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं। पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। किसी कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। 

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन तनाव में बीतेगा। किसी मित्र से आपकी बहस हो सकती है। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पाएंगे। आपके व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन हो सकता है। लेकिन इसके लिए आप जानकार से सहायता लें। समय रहते इस समस्या पर ध्यान दें। आज आप गरीबों की मदद करें। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आपकी दफ्तर में किसी सहयोगी से कुछ  बातों पर असहमति हो सकती है । आज बातचीत में सावधानी और नियंत्रण रखें ।  अपनी बातचीत का विषय अपने और सामने वाले तक ही सीमित रखें। आपकी अपने करीबी लोगों के साथ  मुलाकात हो सकती है। आप नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। किसी मित्र के पास के शहर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।  कारोबार अच्छा चलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। 

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आजअनजान लोगों से सतर्क रहें। लेनदेन सावधानी से करें। आपको योजना बनाकर सही ढंग से काम करना चाहिए। इसी से आपकी प्रवृति  में बदलाव आएगा।   रूके कामों के पूरा होने के संकेत मिल रहे हैं। आप जिसे अपना मानते हैं, वह आपकी गुप्त बातों को उजागर कर सकता है।  खानपान का विशेष ध्यान रखें। आत्मसंतोष होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। संतान पक्ष के कामयाबी मिलेगी। निवेश के प्रस्ताव को सोच समझकर स्वीकारें।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आप किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। रिश्तेदारों से जरूरी सूचना मिलेगी। कारोबार के  क्षेत्र में निराशाजनक पआपको आज किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ होने की संभावना है। आज अपने जीवनसाथी के साथ आज किसी भी  व्यर्थ का विवाद करने से बचें । बेहतर होगा कि शांत रहे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। यात्रा को टालें। आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा साथ बीतेगा।  आपका काम अच्छा चलेगा। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। बुजुर्गों का ख्याल रखें। 

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज सावधान रहें।आपकी मुलाकात आज सगे संबंधियों से हो सकती है। पारिवारिक आयोजन होंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा है। आपको कारोबार क्षेत्र में अपने प्रयासों के चलते लाभ होगा।  आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज ज्यादा खर्च न करके बचत पर ध्यान दें। । आपके अधिकांश कार्य आसानी से पूरे होंगे। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। अनजान लोगों से मदद न लें। वाहन सावधानी से चलाएं। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे। 

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

युवाओं को लाभ होगा। आपकी काफी महत्वाकांक्षी हैं, लेकिन आपको इसके लिए वास्तविक समस्याओं को समझना होगा। आपको आज अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। धैर्य के साथ आपका दिन आज बहुत सफल सिद्ध हो सकता है। किसी की बात से ठेस लग सकती है। वाणी पर संयम रखें। अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। तनाव दूर होगा। यात्रा पर जाएंगे। अपने मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आपको जो सबसे ज्यादा पसंद है वहीं काम करें। मानसिक रूप से संतुलित रहने के लिए आपको प्रभु की आराधना करनी चाहिए। आपको कैरियर या निजी जीवन को लेकर कुछ दिक्कत हो सकती है। व्यवसायियों को लाभ होगा।  परिवार  के सदस्यों के सहयोग से आपके काम आगे बढ़ेंगे। छात्रों को लाभ होगा। तनाव के अवसर आ सकते हैं। कारोबार में मंदी रहेगी। धन को लेकर दिक्कतों कासामना करना पड़ सकता है। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Happy Friendship Day 2021

Spaka NewsFriendships are vital in our life. They are always available when we require assistance and never fail to support, motivate, and assist us. We can also talk about things with them that we couldn’t talk about with our relatives. In a competitive and fast-paced world, they are essentially our […]

You May Like