दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत……….

Spaka News

पांवटा साहिब में देर रात भुंगरनी रोड़ पर पेश आए एक सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला तथा चालक खुद वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि युवक को लहूलुहान अवस्था में सिविल अस्पताल पांवटा भी पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार हादसा उस समय पेश आया जब दो युवक बाइक पर सवार होकर पांवटा साहिब की तरफ आ रहे थे। इस दौरान भुंगरनी रोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें रौंद दिया। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
यहां पर चिकित्सकों ने 21 वर्षीय धनी राम पुत्र सोहन निवासी मत्रालियां को मृत घोषित कर दिया जबकि गौरव पुत्र फकीर चंद की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *