जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत पड़ती पंचायत अमरकोट में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र कन्हैया लाल, निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार सुनील कुमार किराए के कमरे में रहता था। यहां उसने निजी कारणों के चलते चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब आसपास रहने वाले युवकों को इसकी सूचना मिली उन्होंने तुरंत पुलिस थाने में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
वहीं, मृतक के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि आत्महत्या से पहले सुनील ने अपने दोस्त विपिन के फोन से विकास को वॉइस मैसेज भेजा था। जिसमें उसने कहा कि मेरे दोस्त की कोई गलती नहीं है मैं सुसाइड कर रहा हूं। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।










