दर्दनाक हादसा:भाई के बारात में जा रही महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, खुशियां बदलीं मातम में …….

Spaka News

बिलासपुर। जिला बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां स्थित बरमाणा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पड़ते शिमला- मंडी NH पर नम्होल के पास पेश आए इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला स्कूटी पर सवार थी।

इस दौरान एक ओवरटेक कर रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर भाई की बारात में जा रही थी,वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक महिला की पहचान म शमीमा बानो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि स्कूटी महिला का पति चला रहा था। हादसा इतना भयानक था कि स्कूटी पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। व आगामी कार्रवाई की जा रही है।

स्कूटी का नंबर HP24B 9946 था, जो कि शिमला की तरफ जा रही थी। मृतक महिला का नाम शमीमा बानो था। स्कूटी उसका पति चला रहा था। 

हादसा इतना भयानक था कि स्कूटी पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Spaka News