हिमाचली चालक के साथ पड़ोसी राज्य में हथियार के बल पर लूटपाट, जाने पूरी खबर …………………….

Spaka News

कांगड़ा जिले के तहत पड़ते उलेहड़िया गांव निवासी बलराज सिंह के साथ लुधियाना में हथियार दिखाकर तीन बदमाशों द्वारा लूटपाट करने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक बलराज पेशे से चालक हैं और बीते रविवार को अपनी गाड़ी लोड करके जालधंर से लुधियाना गए हुए थे।

इस बीच दोपहर 3 बजे के करीब जब वे अपनी गाड़ी को ट्रांसपोर्ट नगर के एक प्लाट में खड़ी कर आराम करने लगे तो अचानक से पंजाब नंबर पीबी10ईक्यू 6341 की एक्टिवा पर सवार होकर तीन युवक मौके पर आ पहुंचे। 

जो पहले तो जबरदस्ती वाहन में घुस गए इसके उपरांत हथियार दिखाकर जबरदस्ती उनकी जेब में पड़ी पांच हजार के करीब नकदी को लेकर मौके से फरार हो गए। इसकी शिकायत उक्त चालक ने पुलिस थाना मोती नगर में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस वाहन नंबर के आधार पर आरोपितों का पता लगाने में जुटी हुई है। इसके अलावा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज से भी जानकारी हासिल की जा रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *